Ro no D15139/23

धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले कोचियों के अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखें: कलेक्टर डाॅ कन्नौजे

कलेक्टर ने कहा, धान खरीदी केन्द्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

सारंगढ़ के थाना से भारतमाता चौक तक सड़क निर्माण पूर्ण करने कलेक्टर ने दिया 1 सप्ताह का समय

धान खरीदी और विधानसभा सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और अन्य माध्यमों से प्राप्त मांग, शिकायत से जुड़े प्राप्त आवेदनों का क्रमवार संबंधित विभाग के अधिकारी से निराकरण की स्थिति का जानकारी लेकर उनके कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ समय सीमा में आवेदनों का निराकरण करें। साथ ही आवेदनकर्ता को संबंधित मांग के अनुरूप यदि विभाग के पास बजट नहीं हो तो, बजट के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजें और इसकी जानकारी आवेदक को दें। कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने वनाधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान, आयुष्मान वय वंदना, आधार अपडेट, अपार आईडी, पीएम आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास, सरस्वती सायकल वितरण, बायोमैट्रिक उपस्थिति, सरिया में अमृत मिशन 2.0, जल आवर्धन, समूह जल प्रदाय योजना, पीएमश्री स्कूलों का निर्माण, छात्रावास निर्माण आदि बिन्दुओं पर विभागीय अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।

नेशनल हाईवे की टीम ने हरदी सारंगढ़ दानसरा बायपास सड़क चैड़ीकरण निर्माण को अपने तय सीमा दिसंबर से एक माह पूर्व लगभग कर लिया है, लेकिन जहां पुल पुलिया चैड़ीकरण, सारंगढ़ में पाइप लाइन, दानसरा में अवैध कब्जा को हटाने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। सभी को मिलाकर लगभग 2 किलोमीटर का कार्य शेष है। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, एसडीओ एम के गुप्ता और सीएमओ को एक सप्ताह में सभी छूटे कार्यों को पूरा करते हुए सारंगढ़ के थाना से भारतमाता चौक तक सड़क निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इच्छुक लोगों को दिलाएं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

बैठक में उपस्थित जिले के अधिकारियों को कलेक्टर ने कहा कि, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अपने विभागों के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी को दिलाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधि, राईस मिलर, क्रेशर, व्यापारी सहित अन्य उद्यमियों को अपने संस्थान और घर में इस योजना का लाभ देने के लिए वेंडरों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को कहा कि वर्तमान में धान खरीदी कार्य जोरो पर हैं और आगामी दिनों में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन अवधि के मद्देनजर बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े।

कलेक्टर ने कहा, अपने फील्ड में जाएं और अवैध कार्यों पर कार्यवाही करें

विभिन्न अवैध कार्यों पर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड में प्रशासन का धमक दिखनी चाहिए। नागरिको में प्रशासन पर विश्वास को बरकरार रखने के लिए अपने दायित्वों का समर्पण भाव से नियम कानून अनुसार कार्यवाही करें। सभी मौके पर जाकर कार्यों का अवलोकन करें। अवैध कब्जा, अतिक्रमण को हटाएं, निर्माण कार्यों में उपयोग किए जाने वाले छड़, सीमेंट, रेत, गिट्टी की जांच करें, निजी हाॅस्पीटलों की जांच, निजी स्कूलोें में शिक्षा का अधिकार की जांच करें। पूर्व में किसी सरपंच के द्वारा राशि का आहरण कर लिया गया है और कार्य नहीं किया है तो ऐसे सरपंचों से सभी जनपद और एसडीएम राशि वसूली कराएं।

जांच दल को अवैध धान पर लगातार कार्यवाही करने कलेक्टर के निर्देश

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार आदि को पिछले सप्ताह में उनके द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में किए गए दौरे की जानकारी लेकर कहा कि केन्द्रों में शासन के नियम अनुसार धान खरीदी की जाए। धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले कोचियों के अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखें। धान खरीदी केन्द्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नमी मान्य हो, तो खरीदें। नमीं अमान्य है तो उसकी जानकारी अच्छा व्यवहार के साथ देकर किसानों को वापस करें। समिति प्रबंधक और नोडल अधिकारी को खरीदी केन्द्रों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। जारी टोकन की संख्या के आधार उठाव के लिए हमालों की संख्या बढ़ाएं। स्टेकिंग समय पर करें। सतर्क ऐप्प में प्राप्त प्रकरणों पर कार्यवाही करें। मंडी के पंजीकृत व्यापारियों और कोचियों द्वारा किए गए अवैध धान भंडारण पर, साथ ही दूसरे राज्य व जिलों से अवैध धान परिवहन पर मंडी व राजस्व की टीम लगातार कड़ी कार्यवाही करें।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम