Ro no D15139/23

किसानों की आर्थिक स्तर में आयी सुधार, धान बेचकर अवध बनाएगा पक्का मकान

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानों के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने में सहायक रही है। इस वर्ष भी 15 नवम्बर से प्रदेश सरकार द्वारा धान की खरीदी प्रारंभ की गई है। जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत पथरिया के उन्नत कृषक श्री अवध राम, सरकार की इस योजना से अपने परिवार की माली हालत को ऊपर उठाने में सफलता पायी है। इस वर्ष श्री अवध राम कोड़िया उपार्जन केन्द्र में 137 क्विंटल धान की बिक्री कर चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार की तुंहर टोकन एप ऑनलाईन सिस्टम से उन्होंने अपना टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि को धान की बिक्री की है। श्री अवध राम ने बताया कि विगत वर्ष की धान बिक्री से मिली राशि से कृषि कार्य के लिए नया ट्रेक्टर खरीदा है। इस वर्ष की राशि से उन्होंने पक्के मकान बनाने का विचार किया है। कृषक श्री अवध राम ने बताया उनका संयुक्त परिवार है। श्री अवध राम के भाई विष्णु प्रसाद, युवराज और केशव अपने पुस्तैनी जमीन ऑठ एकड़ को अपने-अपने नाम से समान बंटवारा कर अभी भी संयुक्त रूप से खेती-किसानी का काम करते आ रहे हैं। परिवार के 18 सदस्य सभी एक दूसरे के काम में हाथ बटाते है जिससे कृषि कार्य में मजदूर की आवश्यकता नहीं पड़ती। खरीफ सीजन धान की पैदावारी के साथ साग-सब्जी भी उपजाते हैं। वहीं रबी सीजन में गेहूं, चना एवं दहलन-तिलहन की फसल लेते आ रहे हैं। उन्हांेने बताया कि कृषि फसलों में पैदावारी बढ़ाने के लिए वे विभागीय अधिकारी की परामर्श से शासन की योजनाओं से जुड़े हैं। श्री अवध राम का कहना है कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी से उन्हें मेहनत का वाजिब दाम मिल रहा हैं। साथ ही कोचियों से मुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ में धान की पैदावारी 22 से 24 क्विंटल तक है। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की जा रही है। इससे फसल बेचने का अच्छा आधार मिल गया है। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था का सराहना करते हुए  शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिजनों से मिले यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

    Bharat Tiwari Encounter : (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और हरियाणा के बादली विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स…

    Read more

    शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता से होती है समाज की वास्तविक प्रगति : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगदई में 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला निषाद समाज छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

    – विधानसभा अध्यक्ष ने सिंगदई में सीसी रोड निर्माण, महिला घाट एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण की घोषणा की – विधानसभा अध्यक्ष ने समाज की मांग पर छात्रावास भवन में अतिरिक्त…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे