Ro no D15139/23

दिव्यांग दिवस पर संयुक्त पहल, डालसा, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और

स्वयंसेवी संस्थाएं एक साथ  –   डिंपल
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय साडा, जिला कोरबा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव कु. डिम्पल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिकारों को बढ़ावा देना एवं चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा दिव्यांग बच्चों को शिक्षा रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवागमन और न्याय तक समान अवसर, समान सम्मान, गैर भेद-भाव का पूर्ण कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया साथ ही दिव्यांग छात्र/छात्राओं को उपहार में चित्रकला सामग्री वितरित कर उनके द्वारा बनाये गये चित्रकला का अवलोकन कर, एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रोहित राजवाड़े, चीफ, लीगल एड डिफेन्स कौंसिल ने अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों को बताया कि ईश्वर ने आपसे कुछ लिया है तो कुछ विशेष दिया भी है दिव्यांगता के साथ कुछ विशेष गुण उपलब्धियां दिया है जिससे आप श्रेष्ठता की शिखर तक पहॅुचते है एवं डिप्टी चीफ नंदकिशोर पासवान ने प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले बच्चे एवं अभिभावकों को इस दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाये जाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर जिला शिक्षा अधिकारी, टी.पी. उपाध्याय ने अपने उदबोधन में बताया कि कल्पना कीजिए एक ऐसे बचीगे की जिसमें तरह-तरह के फूल खिलते हैं किसी का अपना रंग है तो किन्ही की अपना खुशबु, और वही विशेषता या योग्यता ही उसे समक्ष बनाती है। डी.एम.सी. मनोज पाण्डेय, उपसंचालक समाज कल्याण हरीश सक्सेना ने बताया कि सामाज कल्याण विभाग दिव्यांगजनों के सहयोग में अनुकुल वातावरण तैयार करता है जिससे सामाजिक तथा आर्थिक दोनो स्तर व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव होते हैं। देश में करोड़ां दिव्यांग विज्ञान तकनीकी, तथा उद्यमिता जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे है। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं सहायक लीगल कौसिल, पैरालीगन वालेटियर्स तथा डी.एल.एस.ए./एल.ए.डी.एस.कर्मचारी उपस्थित रहें।
  • Related Posts

    राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक

    – संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक को दी भावभीनी विदाई   राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क…

    Read more

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने तय की समयबद्ध कार्ययोजना

    एग्रीस्टैक-डिजिटल क्रॉप सर्वे को गति देने 59,339 खसरों का बटांकन जल्द पूरा करने के निर्देश   धमतरी, 31 अगस्त 2026/ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ग्रामीणों को सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात