Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 48 लाख रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार जनपद पंचायत अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य के लिए 48 लाख 28 हजार रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग धमधा  द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे की संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड धमधा के ग्राम अरसी के देवांगन पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम हिर्री के विश्वकर्मा चौक में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 02 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम बड़े पुरदा के माखन लाल साहू के घर पास रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख रूपए, ग्राम रूहा पेन्ड्री के जितेन्द्र घर के पास रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख रूपए, ग्राम नारधा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में शेड निर्माण हेतु 07 लाख रूपए, ग्राम कंडरका में माध्यमिक शाला में शेड निर्माण हेतु 07 लाख रूपए, ग्राम राजपुर के कोक्सा तालाब में निर्मलाघाट निर्माण हेतु 02 लाख 60 हजार रूपए,  ग्राम ढ़ाबा के माध्यमिक शाला में शेड निर्माण हेतु 07 लाख रूपए, ग्राम बागडुमर सेमरिया में मुक्तिधाम एवं शेड निर्माण हेतु 4 लाख 79 हजार रूपए और ग्राम ढौर खेरधी में मुक्तिधाम एवं शेड निर्माण हेतु 4 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    बाबा साहेब के विचारों पर चलकर ही बनेगा बेहतर समाज: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल

      चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेश रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति…

    Read more

    नकली दवाओं के अवैध व्यापार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्यवाही

      आमजन से अपील, केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही करें दवाओं की खरीदी रायपुर, 14 अप्रैल 2026/एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस