Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बड़ी संख्या में दिव्यांगजन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हुए शामिल
– दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैशाखी, श्रवण यंत्र, वॉकर एवं शैक्षणिक सहायक सामग्री
राजनांदगांव 04 दिसम्बर 2025। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल मैदान एवं गांधी सभागृह राजनांदगांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत   सुरूचि सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें 500 से अधिक बालक-बालिकाएं व युवा दिव्यांगजन शामिल हुए। दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए स्कूली दिव्यांग बच्चे एवं शासकीय समर्थ स्कूल, स्वैच्छक अनुदानित संस्था अभिलाषा, आस्था, मनोकामना के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। आस्था श्रवण बाधित संस्था के द्वारा खाटू-श्याम शानदार नृत्य व शंशाक गांधी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शको का दिल जीत लिया। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन में शामिल सभी दिव्यांगजनों को दैनिक उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैशाखी, श्रवण यंत्र, वॉकर साथ ही समग्र शिक्षा द्वारा दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक सहायक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत आने वाले 21 प्रकार के दिव्यांगजनों के चिन्हांकन बाबत प्रशिक्षण दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सुगमता से ऋण उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं गणमान्य नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार, पार्षद   शैंकी बग्गा, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना सहित स्वैच्छक अनुदानित संस्था अभिलाषा, आस्था, मनोकामना के पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अमित जोगी के समर्पण से छूट, स्थगन तथा दण्डादेश के निलम्बन 23 अप्रैल 2026 को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष एक साथ सुने जाएंगे

    20 अप्रैल 2026 | 20 April 2026 – एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आज यह सहमति दी कि पार्टी अध्यक्ष श्री अमित ऐश्वर्य जोगी से जुड़े दोनों…

    Read more

    बच्चों का भविष्य हमारी थाली में: पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण

      स्वस्थ बचपन से सशक्त छत्तीसगढ़ की ओर ठोस पहल • सुश्री नमिता पाण्डेय (पोषण सलाहकार, यूनिसेफ़) रायपुर, 21 अप्रैल 2026/ आज का बचपन एक बड़े बदलाव के दौर से…

    Read more

    NATIONAL

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?