Ro no D15139/23

हम हमेशा रहे हैं शांति के पक्षधर, द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं. पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद द्विपक्षीय बैठक हुई. जानें इस दौरान पीएम मोदी ने क्या कहा.

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि हम हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं. हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहे हैं. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत होती रही है. पुतिन ने समय-समय पर एक सच्चे दोस्त की तरह भारत को हर जानकारी दी है. मोदी ने विश्वास को बड़ी ताकत बताया. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने यह बात कई बार पुतिन से साझा की है और दुनिया के सामने भी रखी है. देशों का भला शांति के रास्ते में ही है और भारत-रूस मिलकर दुनिया को उसी दिशा में ले जाएंगे. उन्हें भरोसा है कि हाल के प्रयासों से दुनिया फिर शांति की ओर बढ़ेगी.

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता से पहले राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद राजघाट पर विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां डिनर हुआ. इस शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग मजबूत करने, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की उम्मीद है. इस दौरे पर पश्चिमी देशों की खास नजर बनी हुई है.

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?