Ro no D15139/23

सरल और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से खुश किसान भूपेश सिंह ने व्यवस्था पर जताया आभार

रायपुर, 04 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित धान खरीदी अभियान किसानों के लिए आशा और विश्वास का मजबूत आधार बन रहा है। प्रति क्विंटल 3,100 रुपए की समर्थन मूल्य दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों के चेहरे पर संतोष और समृद्धि की नई चमक लाई है।
दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत गनियारी के रसमड़ा उपार्जन केंद्र में आज सिलोडा गांव के प्रगतिशील किसान श्री भूपेश सिंह ने अपने दूसरे टोकन के तहत 96 क्विंटल धान की बिक्री की। लगभग 5.19 हेक्टेयर रकबे वाले श्री सिंह पहला टोकन भी सफलतापूर्वक बेच चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में कावेरी किस्म का धान लगाया था, जिसकी पैदावार उन्हें बेहद संतोषजनक मिली है। पिछले वर्ष भी उनकी उपज बेहतर रही थी, जिससे उन्हें खेती के प्रति और अधिक भरोसा मिला।
किसान भूपेश सिंह बताते हैं कि धान की फसल हमारे लिए केवल अनाज नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत का प्रतिफल है। इसी से हमारा घर-परिवार चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और जीवन व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ता है। यह हमारी रोज़ी-रोटी और जीवन का आधार है।
रसमड़ा उपार्जन केंद्र में खरीदी कार्यों के दौरान उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। बारदाने भरने, तौलने, सिलाई करने और धान को गुणवत्ता के आधार पर स्टैक में व्यवस्थित करने जैसे सभी कार्य समिति कर्मचारियों द्वारा सुचारू रूप से किए जा रहे थे। पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।
श्री भूपेश सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की जा रही इन व्यवस्थाओं से न केवल उन्हें सुविधा मिल रही है, बल्कि खेती के प्रति उनका विश्वास भी और मजबूत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा