Ro no D15139/23

कोण्डागांव जिले में वाटरशेड महोत्सव 2025 के तहत सोशल मीडिया प्रतियोगिता

*सर्वश्रेष्ठ रील को 50,000 और फोटोग्राफी को 1,000 रुपये का पुरस्कार*

रायपुर, 5 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) वाटरशेड महोत्सव 2025 के अंतर्गत “सोशल मीडिया” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक जलग्रहण विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) तथा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य जलग्रहण विकास योजनाओं के तहत जल संचयन संरचनाओं, बागवानी और कृषि वानिकी वृक्षारोपण जैसे विकास कार्यों से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित कंटेंट तैयार करना होगा।
उपसंचालक कृषि विभाग कोंडागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registermahotsavwebsite पर पंजीकरण कर और सोशल मीडिया पर निर्धारित #WDCPMKSY-watershedmahotsav2025 के साथ अपना कंटेंट पोस्ट कर उसका लिंक ऑनलाइन जमा करना होगा। विजेताओं का चयन रीच (45%), इंगेजमेंट (25%), विषय की प्रासंगिकता (10%), रचनात्मक व मौलिकता (10%) तथा दृश्य और तकनीकी गुणवत्ता (10%) के आधार पर किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ रील्स को 50,000 रुपये और फोटोग्राफी के लिए 1,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
यह पहल जल संरक्षण एवं वाटरशेड विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में जमा किया गया कंटेंट पूर्ण रूप से DOLR के कॉपीराइट के अधीन होगा, जिसका उपयोग सरकार द्वारा विभिन्न प्रचार एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। ज्ञात हो कि जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति