Ro no D15139/23

घरघोड़ा में जिला पंचायत सीईओ ने की योजनाओं की गहन समीक्षा लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति और फील्ड मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

जनपद पंचायत घरघोड़ा के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे की अध्यक्षता में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित सभी प्रमुख विभागों के शाखा प्रभारियों एवं पंचायत सचिवों ने भाग लिया। सीईओ   पठारे ने प्रत्येक योजना की वर्तमान प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी कार्य सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
फील्ड मॉनिटरिंग पर होगा फोकस
जिला पंचायत सीईओ  पठारे ने कहा कि लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर परिणाम तभी संभव हैं, जब फील्ड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग और निरीक्षण सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मैदानी भ्रमण बढ़ाएं, योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आंकलन करें और उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ग्राम स्वच्छता गतिविधियों तथा जन-जागरूकता अभियानों की प्रगति का भी विस्तृत आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति बनाने के निर्देश
सभी शाखा प्रभारियों एवं सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करें, बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के उपाय प्रस्तावित करें और निर्धारित समय में अपेक्षित उपलब्धियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के सफल संचालन के लिए योजनाबद्ध रणनीति और टीम भावना अत्यंत आवश्यक है। जिला पंचायत सीईओ   पठारे ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। बैठक में जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब