Ro no D15139/23

मस्जिद के शिलान्यास में शामिल होंगे सऊदी अरब के मौलवी, बिरयानी के पैकेट तैयार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम में सऊदी अरब के मौलवी शामिल होंगे. बिरयानी के 40,000 पैकेट तैयार किए गए. जानें तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने क्या कहा.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर को टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ‘बाबरी मस्जिद शैली’ की मस्जिद का शिलान्यास करने वाले हैं. कार्यक्रम स्थल पर शुक्रवार को बड़ी तैयारियां दिखीं और हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है. सऊदी अरब के मौलवियों के आने की भी संभावना है, इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कबीर (जो पहले कांग्रेस और भाजपा में रह चुके हैं) को टीएमसी ने गुरुवार को निलंबित कर दिया था.

कबीर का रवैया शर्मिंदगी भरा : टीएमसी

सत्तारूढ़ टीएमसी ने कबीर के इस रवैये को संगठन के लिए बार-बार शर्मिंदगी भरा कदम बताया.कबीर राजनीतिक घटनाक्रम और प्रशासनिक दबाव से बेपरवाह दिखे. कबीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शनिवार को मोरादघी के पास 25 बीघा जमीन पर लगभग तीन लाख लोग इकट्ठा होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि कई राज्यों के धार्मिक नेताओं ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है.

सऊदी अरब से दो काजी आएंगे कार्यक्रम में

कबीर ने कहा कि सऊदी अरब से दो काजी सुबह कोलकाता हवाई अड्डे से एक विशेष काफिले में पहुंचेंगे. राज्य के एकमात्र उत्तर-दक्षिण मुख्य राजमार्ग एनएच (राष्ट्रीय राजगमार्ग)-12 के किनारे स्थित विशाल आयोजन स्थल पर तैयारियां उसी जोर-शोर से चल रही थीं जैसी आमतौर पर उच्च-स्तरीय राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए होती हैं. भीड़ के लिए शाही बिरयानी बनाने के लिए मुर्शिदाबाद की सात खानपान एजेंसियों को अनुबंध दिया गया है.

मेहमानों के लिए लगभग 40,000 पैकेट बनाए जा रहे हैं

विधायक के एक करीबी सहयोगी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई बताया कि मेहमानों के लिए लगभग 40,000 पैकेट और स्थानीय निवासियों के लिए 20,000 पैकेट बनाए जा रहे हैं, जिससे सिर्फ भोजन का खर्च 30 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल का बजट लगभग 60-70 लाख रुपये होगा.

  • Related Posts

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) में जारी आंदोलन अब नियंत्रण रेखा LOC के करीब पहुंच गया है. मंधोल इलाके में आयोजित एक सभा में हजारों लोग जुटे हुए हैं.…

    Read more

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    धनबाद. भारतीय डाक विभाग ने डाक सामग्री के वर्गीकरण और सेवाओं में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था में पत्र और पार्सल के बीच अंतर को अधिक स्पष्ट किया गया है. डाक…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग