Ro no D15139/23

सर्दियों में सिंपल तरीके से बनाएं बथुआ रायता, टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

जाड़े के दिनों में प्रोटीन से भरपूर बथुआ साग का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. अगर आपको रायता पसंद है तो यहां बथुआ हम आपको इसका रायता बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

सेहत के लिए पौष्टिक बथुआ के साग की डिमांड सर्दियों के सीजन में बढ़ जाती है. इस मौसम में ज्यादातर लोग बथुआ की सब्जी या फिर पराठा बनाकर खाना खूब पसंद करते हैं. बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि बथुए से बना रायता भी स्वाद में लाजवाब होता है. बथुआ में मौजूद विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक पाई जाती है. अगर आपको भी रायता खाना पसंद है तो यहां हम बथुआ का रायता बनाने की रेसिपी आपको बताते हैं.

बथुआ का रायता बनाने की सामग्री

  • बथुआ के पत्ते
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • बारीक कटा अदरक
  • काला नमक
  • दही
  • जीरा पाउडर (भुना हुआ)
  • काली मिर्च पाउडर

बथुआ का रायता बनाने की विधि

  • इसके लिए आप सबसे पहले बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें.
  • अब इसे काट कर एक कटोरी में रख लें.
  • अब आप इन पत्तों को कुकर में रख कर उबाल लें.
  • उबलने के बाद आप इसे एक छलनी में निकाल लें.
  • ठंडा होने के बाद आप इसे मिक्सर में पीस लें.
  • स्मूथ पेस्ट बनाकर इसे एक बर्तन में डाल लें.
  • इसके बाद इस पेस्ट को आप दही के कटोरे में अच्छे से मिला लें.
  • अब आप एक कटोरी में दही, कटी हरी मिर्च, अदरक, काला नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाल लें.
  • इसमें स्वादानुसार नमक भी डालें.
  • इसे अब आप अच्छी तरह फेंट लें.
  • आपका बथुआ रायता बनकर तैयार हो चुका है.
  • इसे आप मसाला लच्छा पराठा और स्टफ पराठे के साथ भी परोस सकते हैं.
  • Related Posts

    पार्लर जैसा निखार अब घर बैठे! आज ही ट्राई करें ये मैजिकल फ्रूट मास्क, लौट आएगा ग्लो

    Beauty Tips: गर्मियों का मौसम जैसे ही आता है हमें स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ जाता है. तेज धूप, लगातार बहता पसीना और धूल-मिट्टी की वजह…

    Read more

    पालक से बनाएं तड़के वाला रायता, ओंकार पवार ने बताई रेसिपी

    Tadke Wala Palak Raita: अगर आप रायता खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अब तक आपने खीरा, गाजर या प्याज वाला रायता तो बहुत खाया होगा,…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….