Ro no D15139/23

घरघोड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

लोकसभा सांसद   राधेश्याम राठिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल, विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 5 एवं 6 दिसम्बर को हाईस्कूल मैदान, घरघोड़ा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ लोकसभा सांसद   राधेश्याम राठिया ने किया। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, लंबी कूद, गेड़ी दौड़, फुगड़ी दौड़, वॉलीबॉल, रस्साकशी सहित एकल एवं सामूहिक खेल विधाओं को शामिल किया गया, जिसमें लगभग 729 महिला एवं पुरुष प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांसद   राठिया ने विजेता खिलाड़ियों को मोमेन्टो एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
सांसद   राधेश्याम राठिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मैदान पर सीखे गए खेल जीवन भर मार्गदर्शन करते हैं। खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच से न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे जिले और देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेल हमें गिरकर भी उठने की शक्ति देता है और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करना सिखाता है। जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण है खिलाड़ी का प्रयास, जज्बा और खेल भावना। सांसद   राठिया ने सभी प्रतिभागियों को नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे नगर निगम के महापौर   जीवर्धन चैाहान ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष   दीपक सिदार,   अरूणधर दीवान,   नरेश पंडा,   विकास केडिया, एसडीएम घरघोड़ा   दुर्गा प्रसाद अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. व्ही. राव, बीईओ  संतोष कुमार सिंह,   पंडा,   संतोष पांडेय, खेल अधिकारी   जीवन लाल नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन   विकास सिन्हा ने किया।

ये रहे विजेता खिलाड़ी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 5 दिसम्बर को आयोजित महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिता में कुल 364 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिला वर्ग की व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़(15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान रागिनी राठिया(तमनार), द्वितीय स्थान पीहू दास (द्वितीय), तृतीय स्थान विनिता सरल(पुसौर), 100मी दौड़(21 से 35 आयु वर्ग में) प्रथम स्थान पूर्णिमा चैाहान(पुसौर), द्वितीय स्थान वर्षा नायक(रायगढ़), तृतीय स्थान लकेश्वरी सिदार(लैलूंगा) लम्बीकूद (15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) प्रथम स्थान पुनिया सिदार(तमनार), द्वितीय स्थान जैमनी (धरमजयगढ़), तृतीय स्थान गौरी भुहीयर(लैलूंगा) लम्बीकूद (21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान धनकुंवर सिदार(पुसौर) द्वितीय स्थान कशिला भगत(लैलूंगा), तृतीय स्थान वर्षा नायक (रायगढ़), गेड़ी दौड़(15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान भूमिका देवांगन(खरसिया), द्वितीय स्थान योगेश्वरी राठिया(धरमजयगढ़), तृतीय स्थान उर्मिला राठिया (तमनार) गेड़ी दौड़(20 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान छत्तकुंवर सिदार(तमनार), द्वितीय स्थान आरती(पुसौर), तृतीय स्थान रवीना भगत(लैलूंगा) 800 मी. दौड़(15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) प्रथम रागिनी राठिया (तमनार), द्वितीय स्थान डाली सिदार(लैलूंगा), तृतीय स्थान कु. सुहानी (रायगढ़), 800 मी. दौड़(21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान कशिला भगत(लैलूंगा)र्, िद्वतीय स्थान पूर्णिमा चैहान(पुसौर), तृतीय स्थान अनिशा सरकार(धरमजयगढ़), बैडमिंटन (15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान अशवेषा सिदार(खरसिया), द्वितीय स्थान महिमा चैहान(लैलंूगा),  बैडमिंटन (21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान प्रियंका देशमुख (खरसिया), द्वितीय स्थान राधा गुप्ता(घरघोड़ा), फुगड़ी (15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान सुनिता धोबी(घरघोड़ा), द्वितीय स्थान आंचल देहरी (पुसौर), तृतीय स्थान राधिका गुप्ता फुगड़ी (21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान डविंद राठिया (धरमजयगढ़), द्वितीय स्थान क्लासिनी राठिया (धरमजयगढ़), तृतीय स्थान रोशनी यादव(खरसिया) तथा दलीय खेल खो-खो में विजेता वि.खं लैलूंगा, उपविजेता वि.खं रायगढ़, वॉलीबॉल में विजेता वि.खं धरमजयगढ़, उपविजेता रायगढ़, कबड्डी में विजेता वि.खं पुसौर, उपविजेता वि.खं धरमजयगढ़, रस्साकसी में विजेता वि.खं खरसिया, उपविजेता वि.खं लैलूंगा रहे।
इस प्रकार सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन 6 दिसम्बर को पुरूष वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 364 पुरूष प्रतिभागी एवं 100 आॅफिसियल्स उपस्थित रहे। पुरूष वर्ग की व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़(15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान अरविंद राठिया (धरमजगढ़), द्वितीय स्थान रोहित खलखो(लैलूंगा), तृतीय स्थान अंशु कुमार(रायगढ़), 100मी दौड़ (21 से 35 आयु वर्ग में) प्रथम स्थान सनी सिदार(लैलूंगा), द्वितीय स्थान यशवंत कुमार(खरसिया), तृतीय स्थान भावेश गुप्ता(घरघोड़ा) लम्बीकूद (15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) प्रथम स्थान आयुश पटेल(रायगढ़), द्वितीय स्थान पृथ्वीराज यादव(पुसौर), तृतीय स्थान स्वास्तिक पाण्डे(धरमजयगड़) लम्बीकूद (21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान बंशीलाल राठिया(धरमजयगढ़) द्वितीय स्थान यशवंत (खरसिया) तृतीय स्थान नेतराम (घरघोड़ा),  गेड़ी दौड़(21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान रमेश कुमार(खरसिया), द्वितीय स्थान चांदकिशोर(लैलंूगा), तृतीय स्थान अमन गुप्ता (पुसौर) गेड़ी दौड़(15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान पुष्पेद्र राठिया(खरसिया), द्वितीय स्थान प्रणव गुप्ता (पुसौर), 800 मी. दौड़(15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) प्रथम रोहित खलखो(लैलूंगा), द्वितीय स्थान अरविंद राठिया(धरमयगढ़), तृतीय स्थान मंजीत भारद्वाज (रायगढ़), 800 मी. दौड़(21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान क्रिश (रायगढ़)र्, िद्वतीय स्थान हृदयराम (लैलंूगा), तृतीय स्थान सुधीर सिदार (पुसौर), बैडमिंटन (15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान स्वास्तिक दर्शन(खरसिया), द्वितीय स्थान आयुष दासे (घरघोड़ा),  बैडमिंटन (21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान प्रशंात चेनानी (धरमजगढ), द्वितीय स्थान पुरूषोत्तम बेहरा(लैलूंगा), फुगड़ी (15 से 20 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान आशुतोष भगत(तमनार), द्वितीय स्थान धनराज डनसेना (खरसिया), तृतीय स्थान हेमेश साव (पुसौर) फुगड़ी (21 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान रमेश कुमार (खरसिया़) तथा पुरूष वर्ग दलीय खेल खो-खो में विजेता वि.खं पुसौर, उपविजेता वि.खं लैलूंगा़, वॉलीबॉल में विजेता वि.खं लैलूंगा़, उपविजेता तमनार, कबड्डी में विजेता वि.खं तमनार, उपविजेता वि.खं घरघोड़ा, रस्साकसी में विजेता वि.खं लैलंूगा, उपविजेता वि.खं धरमजगढ़ रहे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव