Ro no D15139/23

आधुनिक तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था से आसान हुआ धान विक्रय

*किसान दिगंबर कश्यप ने की धान खरीदी केंद्र की सराहना*

रायपुर, 09 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और सुगम तरीके से जारी है। राज्य सरकार की पारदर्शी एवं तकनीक-संचालित प्रणाली का लाभ अब गांव-गांव के किसानों तक पहुँच रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री के किसान श्री दिगंबर प्रसाद कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वर्ष की खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए और भी सहज हो गई है।

किसान श्री कश्यप ने पेंड्री धान उपार्जन केंद्र में 48 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में साफ-सुथरा वातावरण, सुचारू तौलाई, त्वरित गुणवत्ता जांच और व्यवस्थित प्रक्रियाएँ देखकर संतोष हुआ। खरीदी केंद्रों में बैठने, पीने के पानी, तौल एवं नमी मापन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ किसानों को बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने किसानों की सबसे बड़ी समस्या दूर कर दी है। पहले टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी लाइनें लगती थीं, लेकिन अब मोबाइल पर ही निर्धारित समय के साथ टोकन मिल जाता है, जिससे केंद्र पहुँचते ही धान की तौलाई तुरंत हो जाती है। यह व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बड़ी बचत कर रही है।

किसान श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई आधुनिक टोकन प्रणाली और खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों का विश्वास मजबूत किया है और धान विक्रय प्रक्रिया को वास्तविक रूप से सरल बनाया है।

राज्यभर के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन निरंतर निगरानी कर रहे हैं, ताकि खरीदी कार्य बिना किसी व्यवधान के जारी रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली