Ro no D15139/23

जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला

*वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि*

रायपुर, 9 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 (संशोधित 2021) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मण्डल के सदस्य सचिव श्री राजु अगसिमनि ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के वैज्ञानिक, सुरक्षित और जिम्मेदाराना प्रबंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में नियमों के अनुपालन के दौरान आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान तथा बेहतर प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यशाला में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अनूप चतुर्वेदी और श्री यादवेन्द्र यादव, अधिवक्ता (सीपीसीबी, भोपाल) द्वारा अपशिष्टों के पृथक्करण, संग्रहण, भंडारण, परिवहन, उपचार और अंतिम निपटान की वैज्ञानिक प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में अनुपालन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक उपायों पर भी चर्चा होगी।

इस कार्यशाला में राज्य के प्रमुख अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग होम एसोसिएशन, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित विभिन्न स्थानीय निकायों के स्वास्थ्य अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

  • Related Posts

    धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार

      संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर विशेषज्ञ दल ने धनपुर, बेनीबाई, भस्मासुर एवं शहरखेरवा का किया व्यापक सर्वेक्षण रायपुर, 27 अगस्त 2026/ संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी…

    Read more

    मोहला में फॉस्टर केयर से बालक को मिला नया परिवार, सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत

      जिले का पहला सफल फॉस्टर केयर पुनर्वास बना बाल संरक्षण और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल संस्थागत देखरेख से पारिवारिक वातावरण तक पहुंचा बालक, अब नए परिवार के साथ पा…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक