Ro no D15139/23

रायगढ़ जिले में धान खरीदी कार्य प्रगति पर, 5.24 लाख क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी खरीदी

किसानों को 10186.28 लाख रुपये का भुगतान, 238.75 हेक्टेयर रकबा समर्पित
कलेक्टर ने लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 9734 किसानों से कुल 5,24,936.80 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण की जा चुकी है। इनमें 3,865 सीमांत कृषक, 5135 लघु कृषक तथा 734 दीर्घ कृषक शामिल हैं। वहीं इस अवधि में किसानों को 10186.28 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। किसानों से 2044.69 लाख रुपये की ऋण वसूली भी की गई है। धान खरीदी प्रक्रिया के अंतर्गत 4434 कृषकों ने अब तक कुल 238.75 हेक्टेयर कृषि रकबा किसानों द्वारा समर्पित किया गया है।
उपार्जन केंद्रों में टोकन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर के सख्त निर्देश
कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में उपार्जन केंद्रों की खरीदी सीमा में वृद्धि की गई है। इस परिप्रेक्ष्य में सभी समितियां मैनुअल टोकन वास्तविक धान की आवक एवं निर्धारित लिमिट के अनुरूप ही जारी करें। टोकन काटते समय लघु एवं सीमांत कृषकों को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता दी जाए। निर्धारित सीमा शेष रहने की स्थिति में दीर्घ कृषकों के टोकन काटे जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले की किसी भी समिति में लघु अथवा सीमांत कृषकों का टोकन नहीं कटने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान उपार्जन केंद्रों पर खरीदे गए धान एवं शेष बारदानों का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा संबंधित विवरण समय पर पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी