Ro no D15139/23

धमतरी में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय गौधाम समिति की बैठक सम्पन्न

निराश्रित और घुमंतू पशुओं के संरक्षण हेतु प्रभावी रणनीति पर मंथन

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में  बीते सोमवार को जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय गौधाम समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौधाम योजना के बेहतर क्रियान्वयन, निराश्रित एवं घुमंतू पशुओं के संरक्षण और आधुनिक गौधामों की स्थापना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत    अरुण सार्वा ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन तैयार किए जाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि घुमंतू व बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय व संरक्षण मिले। वास्तविक अर्थों में गोसेवा का विस्तार ही योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित गौठानों के साथ-साथ सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के ऐसे गौठानों का चयन किया जाए, जहां पर्याप्त भूमि, पेयजल, बिजली और हरे चारे की उपलब्धता हो। इससे किसी भी पशु को असुविधा न हो और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया सुचारू रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग की जिला समिति के अध्यक्ष हेमराज सोनी ने योजना के मूल उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि निराश्रित और घुमंतू पशुओं को आश्रय देना, गौ-उत्पादों के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना और समाज में गोसेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना योजना की प्राथमिकता है।
पशुधन विभाग के अतिरिक्त उप संचालक डॉ. टी.आर. वर्मा ने नस्ल सुधार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामों के सांडों का बधियाकरण आवश्यक है, जिससे कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा मिलेगा। उन्नत नस्ल के हिमीकृत लिंग वर्गीकृत वीर्य के उपयोग से दुग्ध उत्पादन बढ़ने की संभावनाएं भी साझा कीं।
डॉ. मरकाम ने बताया कि जिले में इच्छुक संस्थाओं से गौधाम संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के ग्रामों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में निराश्रित, घुमंतू और जप्त पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण, चिकित्सा व पुनर्वास किया जाएगा। दुर्घटना में घायल व कमजोर पशुओं की देखरेख भी प्राथमिकता में होगी।
पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ प्रमोद कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?