Ro no D15139/23

जिला स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का भव्य आयोजन

युवाओं ने दी 14 विधाओं की प्रस्तुति, कला देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष   नेहरू राम निषाद सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही विधायक धमतरी   आेंकार साहू, विधायक सिहावा   अंबिका मरकाम, महापौर   रामू रोहरा, पूर्व विधायक  रंजना साहू अन्य जनप्रतिनिधि, सहित एसडीएम  पीयूष तिवारी, अधिकारी-कर्मचारी, प्रतिभागी और जिलेवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष   नेहरू राम निषाद ने जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए चयनित प्रतिभागितयों को बधाई देते हुए कहा कि यह मंच प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच है। सभी प्रतिभागी अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मेरा भारत युवा है। वर्ष 2047 तक भरत को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धमतरी   ओंकार साहू ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का मार्ग है। जिले की प्रतिभाएं लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और इन युवाओं को खेल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने महिला खेल प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव आ रहा है। खेल मैदान में बेटियों का आत्मविश्वास, समर्पण और साहस पूरे समाज को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाएँ आज प्रदेश ही नहीं, देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों की सक्रिय भागीदारी हमारे समाज में समानता और सशक्तिकरण की मजबूत पहचान है। राज्य की खेल नीतियों के माध्यम से हम ग्रामीण खिलाड़ियों को और अधिक सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महापौर   रामू रोहरा ने कहा कि महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकारे युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। महापौर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला स्तरीय मंच से निकलकर यही प्रतिभाएं आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।
पूर्व विधायक   रंजना साहू ने विकासखण्ड स्तर पर चयनित होकर जिला स्तरीय युवा उत्सव में पहुंचे प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा-पूरा सहयोग कर रही है। इसके साथ ही महिला, युवाओं, विद्यार्थियों सहित सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा जीवन में बेहतर कर आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    नागोई दोहरे हत्याकांड मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    *क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में*   *पुरानी रंजिश बनी घटना की वजह*   रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का परिणाम घोषित

    जगदलपुर, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनाश् के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों की सत्र 2026-27 के तहत कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु आयोजित की गई प्राक्चयन परीक्षा का…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत