Ro no D15139/23

शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत जिले तथा शहर के विकास के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई निरंतर रखे जारी
– महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश
– ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने के लिए कहा
– समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनाने के लिए करें कार्य
– ऐसे हॉस्पिटल जहां जनसामान्य को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा उन पर कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2025। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान अंतर्गत अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी एसडीएम ने अच्छा कार्य किया है। आगे भी इसी ऊर्जा को बनाए रखते हुए सक्रियतापूर्वक कार्य करना है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीदी के बाद रकबा समर्पण कार्य में गति लाएं। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत शहर तथा जिले के विकास के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत नवनिर्मित और निर्माणाधीन कार्यों तथा शहर में किए गए नवाचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शहर की सड़के, फ्लाई ओव्हर, डिवाईडर, जल प्रदाय, भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत सिटी डेवलपमेंट प्लॉन, सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उद्यानों की मरम्मत उद्योगों को करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा भवन निर्माण की गुणवत्ता, सीसी रोड निर्माण, सड़कों की गुणवत्ता की स्थितियों की जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों की गुणवत्ता के प्रति जवाबदेही तय होगी। उन्होंने जिला पंचायत अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास अंतर्गत पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत बच्चों के सुपोषण के लिए अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। पोषण पुर्नवास केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए कहा।
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कहा कि आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें तथा न्यायसंगत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पैतृक संपत्ति में हिस्सा, स्वामित्व योजना, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विगत एक सप्ताह में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अच्छा कार्य किया गया है। इसके साथ ही जिले में आयुष्मान वय वंदन कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में उपलब्धि हासिल की है। ऐसे हॉस्पिटल जहां जनसामान्य को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है, उन पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को आगे बढ़ाएं तथा उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करें। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बने एवं परिवर्तन दिखाई दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत   सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक सोलर पैनल लगवाने के लिए जनमानस को प्रेरित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त   अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?