Ro no D15139/23

कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों को पढ़ाया इतिहास के पानीपत युद्ध का पाठ एकलव्य विद्यालय सुखरापारा में बच्चों से की सीधी बातचीत

विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं में सुधार के दिए आवश्यक निर्देश

  कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज पत्थलगांव क्षेत्र के सुखरापारा पहुंचकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद इतिहास के शिक्षक बनकर बच्चों को पानीपत के तीसरे युद्ध का महत्वपूर्ण पाठ भी पढ़ाया। निरीक्षण के बीच आठवीं कक्षा में पहुंचे कलेक्टर   व्यास ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, रहने और भोजन व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद उनसे इतिहास विषय पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को विस्तार से बताया कि पानीपत का तीसरा युद्ध मराठा एवं अफगान सेना के बीच 1761 में लड़ा गया था, जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव आया और अंग्रेजों के वर्चस्व का मार्ग प्रशस्त हुआ। बच्चे कलेक्टर की ऐतिहासिक व्याख्या को बड़े ध्यान से सुनते रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग  संजय सिंह, एसडीएम   ऋतुराज सिंह बिसेन सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर   व्यास ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, लैब, लाइब्रेरी, किचन, डाइनिंग हॉल और छात्रावास का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी में आवश्यक पुस्तकें बढ़ाने, विज्ञान प्रयोगशाला को आवश्यक उपकरणों सहित सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों को प्रोटीन युक्त संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किचन में भोजन बनाने में मदद हेतु उपलब्ध मशीनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने और छात्रावास के प्रत्येक कमरे में बच्चों के पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी समस्या सामने आने पर विद्यालय परिसर में निरंतर, स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक लगभग 360 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बच्चे एकलव्य विद्यालय में पढ़ाई करे, इसके लिए जिले के अन्य स्कूलों के बच्चों को प्रवेश परीक्षा की अच्छे से तैयारी करवाने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      *राजनांदगांव में किया पौधरोपण* ​रायपुर,15 अगस्त 2026/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान भारतरत्न स्वर्गीय श्री…

    Read more

    पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      राजनांदगांव में किया पौधरोपण ​रायपुर,15 अगस्त 2026/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान भारतरत्न स्वर्गीय श्री…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!