Ro no D15139/23

मुंबई में राष्ट्रीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का भव्य शुभारंभ

नेहरू साइंस सेंटर में चमकी चार राज्यों की प्रतिभा
सरगुजा के मॉडल बने मुख्य आकर्षण

  नेहरू साईस सेंटर मुंबई में आज राष्ट्रीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला (2025-26) WISF का भव्य उद्घाटन हुआ, जहाँ विज्ञान और नवाचार की दुनिया में कदम रख रहे चार राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के शिक्षकों ने भी प्रतिभागी और भाग लिया। प्रतिभागियों ने 20 व्यक्तिगत, टीम प्रोजेक्टस और शिक्षक, शिक्षिकाओं ने 11 शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शन में अपनी अनोखी परियोजनाओं से सबका ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, स्कूल प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। ऐसे आयोजन शोध और नवाचार की सोच को मजबूत बनाते हैं।”

सरगुजा के मॉडल बने मुख्य आकर्षण
मेले में सरगुजा जिले से शामिल दो मॉडल विशेष रूप से ध्यान का केंद्र बने “वॉइस एंड ब्लूटूथ कंट्रोल्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम“ को मार्गदर्शक श्रीमती चंदा श्रीवास्तव विद्यालय शास. उ.मा. विद्यालय रामपुर,अंबिकापुर के छात्र ललित राजवाड़े एवं शौर्य महंत ने मिलकर प्रदर्शित किया। यह आधुनिक मॉडल घर की विभिन्न सुविधाओं को वॉइस कमांड और ब्लूटूथ के माध्यम से नियंत्रित करने की तकनीक पर आधारित है, जिसने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
व्यक्तिगत मॉडल में ‘डाय चेक’ को छात्र सुमेश्वर गुप्ता ने शिक्षक श्री प्रत्यूष दुबे सेजेस सरगुजा के मार्गदर्शन में प्रदर्शित किया।
दोनों मॉडलों ने सरगुजा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मेले में विशेष पहचान बनाई। साथ ही राजस्थान के ‘सहस्त्रबाहु’ महाराष्ट्र के साइन लैंग्वेज ट्रासलेटर, को खुब सराहना मिली।

विज्ञान प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र
मेले में रोबोटिक्स, अक्षय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य तकनीक से जुड़े कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञान प्रदर्शनी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा । साथ-साथ विभिन्न कार्यशालाएं और वैज्ञानिकों के साथ इंटरेक्टिव सत्र भी आयाजित किये जायेंगे। निश्चित ही इस आयोजन से बच्चों और विजिटर्स को विज्ञान और नवाचार की नई-नई तकनीकों का ज्ञान मिलेगा।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….