Ro no D15139/23

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025/ सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज रायपुर जिले के ग्राम उमरिया स्थित वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति की कार्यप्रणाली, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, ऋण वितरण की प्रक्रिया तथा अन्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री श्री कश्यप ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को बेहतर, सहज और समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखें और योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।

उन्होंने किसानों से भी बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग और समिति द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्री के.एन. कांडे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम