Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जीपीएम जिले में ली विभागीय समीक्षा बैठक

जन-हानि, कुपोषण, सिंचाई और जल जीवन मिशन पर दिए निर्देश

रायपुर, 11 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की विभागवार समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्री अग्रवाल ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, लक्ष्य और उपलब्धियों पर गहराई से चर्चा की।

मंत्री ने वन्य जीवों से जन-हानि की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तीव्र कार्रवाई के साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि देने के कड़े निर्देश दिए। इस संदर्भ में उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग से आग्रह किया कि वे मिलकर कुपोषण और सिकलसेल जैसी बच्चों की जानलेवा बीमारियों को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

श्री अग्रवाल ने ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते हुए बताया कि सरकार उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए हर संभव समर्थन करेगी। उन्होंने बकरी पालन, मछली पालन तथा अन्य आजीविका साधनों के माध्यम से रोजगार के मौके बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

सिंचाई सुविधा के महत्व को बताते हुए मंत्री ने एनीकट निर्माण और नहर लाइनिंग के काम को संपूर्ण तथा गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए सबसे पहले भू-अर्जन कार्य पूर्ण करना आवश्यक है, जिससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना के कार्यों में कोई सुधार होने में विलंब न हो, इसके लिए उन्होंने रिवाइज्ड स्टीमेट बनाकर सभी स्वीकृत कार्य दिसंबर 2026 तक पूरी तरह करने का लक्ष्य निर्धारित किया। मंत्री ने लो-वोल्टेज समस्या से संबंधित जानकारी लेते हुए कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल से इस पर की गई पहल का जायजा लिया और स्वयं फोन पर उच्चाधिकारियों से भी बातचीत कर गौरेला विकासखंड के ग्राम गिरवर में सबस्टेशन शीघ्र बनने की स्वीकृति की पुष्टि की।

शासन की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी विभागों को पारदर्शिता के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों तथा 100 प्रतिशत घरों में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण, और पीएम जनमन योजना के सफल क्रियान्वयन के प्रति सभी अधिकारियों को सजग रहने को कहा।

मंत्री ने कलेक्टर से राज्य सरकार को भेजे गए सड़क निर्माण के प्रस्तावों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि वे बजट आवंटन के लिए सक्रिय रूप से पहल कर सकें। इसके अलावा, उन्होंने निर्माण और विकास कार्यों के भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण समारोहों में विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों में जनभागीदारी और पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, जिससे वर्तमान स्थिति, उपलब्धियां तथा आगामी कार्ययोजना स्पष्ट हुई।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान