Ro no D15139/23

बाबा गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव कार्यक्रम के लिए 19 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

संत शिरोमणी बाबा गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव 2025 जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से जिला मुख्यालय में गुरू घासीदास पुष्पवाटिका सारंगढ़ में किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के समुदाय की पारंपरिक लोककला पंथी नृत्य, पंथी गायन कार्यक्रम में भाग लेने वाले दल अपने दल प्रमुख का नाम, मोबाईल नंबर, ग्राम का नाम, प्रतिभागियों की संख्या विवरण सहित जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कॉलेज के पास कोसीर रोड जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 19 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकते है। इसके पश्चात कार्यालय द्वारा दूरभाष, मोबाईल से दल प्रमुख को सूचना दिया जावेगा, तत्पश्चात 21 दिसंबर 2025 को कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जिला स्तरीय लोककला पंथी नृत्य कार्यक्रम में ग्रामीण, शहरी दल अथवा स्कूल छात्रावास के प्रतिभागी, दल भी शामिल हो सकते है।  पंथी नृत्य, गायन कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल द्वारा प्रदत्त प्राप्तांक के आधार पर  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा तथा दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जाने एवं वापस लाने के साथ भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी राजकुमार अजगल्ले मोबाईल नंबर 9424180600 एवं अजय विश्वकर्मा मोबाईल नंबर 8103044898 से प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन निःशुल्क रखा गया है।प्रतिभागियों को कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु वाद्ययंत्र आदि स्वयं लेकर आना होगा l

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

      बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की *शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता* *नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों…

    Read more

    बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

        रायपुर,2 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में संचालित बाल एवं बालिका संरक्षण गृह तथा बाल संप्रेक्षण गृहों की पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार