Ro no D15139/23

अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा शहरी गरीबों के लिए आश्रय स्थल की सुविधाएं उपलब्ध

शीतलहर के मद्देनज़र नागरिकों से बेघरों को सूचित करने की अपील

  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के प्रतीक्षा बस स्टैण्ड (नवीन कॉम्प्लेक्स, प्रथम तल) में आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है। इस आश्रय स्थल में शहरी गरीब, बेघर तथा अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है।
शहरी गरीब एवं बेघर व्यक्तियों के लिए यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है, जबकि अन्य सामान्य नागरिकों के लिए मात्र 70 रुपये प्रति दिवस शुल्क निर्धारित किया गया है। आश्रय स्थल में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग आवासीय व्यवस्था उपलब्ध है, जिसमें पलंग, गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई गई हैं।
प्रदेश में विशेष रूप से सरगुजा क्षेत्र में बढ़ती शीतलहर को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर में आने वाले या बेघर व्यक्तियों के लिए यह व्यवस्था विशेष राहत के रूप में उपलब्ध कराई है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी शहरी गरीब या बेघर व्यक्ति की जानकारी मिले, तो उन्हें इस आश्रय सुविधा के बारे में अवश्य सूचित करें, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें सुरक्षित एवं गर्म आवास उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बालोद की रोहनी बनीं उद्यमिता की मिसाल

    महतारी वंदन योजना से बदली रोहनी की जिंदगी, संघर्ष से स्वावलंबन तक की प्रेरक कहानी रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद

    *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम* रायपुर 6 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….