Ro no D15139/23

बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था – खिलाड़ियों ने की प्रशंसा

बस्तर में संभाग स्तरीय आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 में खिलाड़ियों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्थाएँ की जा रही है।  सुकमा जिले से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी अभी सोढ़ी और मड़कामी दिनेश, तथा जगदलपुर की खिलाड़ी गीता मंडावी ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतरीन बताया।
खिलाड़ियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिनभर पौष्टिक और विविधतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सुबह नाश्ते में पोहा, उपमा और केला जैसे हल्के व ऊर्जादायी व्यंजन दिए जा रहे हैं। वहीं दोपहर और रात्रि भोजन में दाल, चावल, पूरी-आलू, बैंगन की सब्जी, अंडा सब्जी आदि पौष्टिक पकवान शामिल हैं, जिससे खिलाड़ियों को पर्याप्त ऊर्जा मिल रही है।
इसके साथ ही, खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित और आरामदायक है। साफ-सुथरे आवास, सुरक्षित वातावरण और समय पर भोजन उपलब्ध होने से खिलाड़ी पूरी तरह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा हम खुश हैं कि हमें यहाँ बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित हैं।

  • Related Posts

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      *₹755 करोड़ की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार* *डबल इंजन सरकार के प्रयासों से…

    Read more

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 जून तक

      धमतरी, 17 जून 2026/ लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत