Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लगेगा नया एस्ट्रोटर्फ

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने घोषणा करने के चार दिन बाद ही दी 6 करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी*

रायपुर. 12 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नया एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट तथा भवन एवं सड़क निर्माण के कार्यों के लिए आज छह करोड़ चार लाख 72 हजार रुपए की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव हाल ही में 7 दिसम्बर को इस स्टेडियम में अस्मिता हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने उस दौरान खिलाड़ियों और कोच से हॉकी स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा की थी। श्री साव ने कार्यक्रम में ही स्टेडियम में नया एस्ट्रोटर्फ सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की थी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट तथा भवन एवं सड़क निर्माण के कार्यों के लिए छह करोड़ चार लाख 72 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। श्री साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा “,,Egyptian Secret Soiree” का भव्य आयोजन

    *रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा मिस्र(Egyptian theme ) पर आधारित एक अनूठे एवं आकर्षक कार्यक्रम “Egyptian Secret soiree” का सफल आयोजन 19 जून को एक निजी होटल में किया…

    Read more

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा