Ro no D15139/23

नई गाइडलाइन दरें : नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की दरों में विसंगतियां हुई दूर

*दरों को बढ़ाने के बजाय उन्हें अधिक व्यवस्थित और वैज्ञानिक पद्धति से किया गया है तैयार*

रायपुर, 12 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) नई गाइडलाइन दरों में नगरीय क्षेत्रों में भूमि की दरों की विसंगति को दूर कर एकरूप किया गया है। अलग-अलग दरों की कंडिकाओं को घटाकर कम किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबे समय से एक ही मुख्य मार्ग से लगे ग्रामों के बीच दरों में भारी विसंगतियाँ थीं। नई गाइडलाइन दरों में इसे भी दूर कर तार्किक रूप से एक समान किया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में लंबे समय से एक ही वार्ड के भीतर कई कंडिकाओं में अलग-अलग दरों के फलस्वरूप भ्रम की स्थिति बनती थी। नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 में पूर्व में कुल 10 कंडिकाएँ थीं, जिनमें एक ही मुख्य मार्ग के लिए 3200, 3400 और 3600 रुपये प्रति वर्गमीटर जैसे भिन्न मूल्य दर्ज थे, जबकि उस क्षेत्र का वास्तविक बाजार मूल्य लगभग 4500 रुपये प्रति वर्गमीटर है।

नवीन गाइडलाइन में इन विसंगतियों को दूर करते हुए दरों को एकरूप किया गया है और कंडिकाओं को 10 से घटाकर 6 किया गया है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में पूर्व की 310 कंडिकाएँ घटाकर अब 134 कर दी गई हैं। इसी प्रकार डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया और लाल बहादुर नगर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में 490 कंडिकाओं को सरलीकृत कर 249 किया गया है।

यह भी स्पष्ट किया है कि गाइडलाइन का अंतिम पुनरीक्षण वर्ष 2018-19 में हुआ था और वर्तमान पुनरीक्षण भी उसी आधार वर्ष को ध्यान में रखकर किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से एक ही मुख्य मार्ग से लगे ग्रामों के बीच दरों में भारी विसंगतियाँ थीं। नई गाइडलाइन में इन विसंगतियों को दूर करते हुए दरों को तार्किक रूप से एक समान किया गया है।

उदाहरण के तौर पर जी.ई. रोड से लगे ग्रामों में पूर्व की दरें इस प्रकार थीं – अंजोरा में 1.08 करोड़ रुपये, टेडेसरा में 1.38 करोड़ रुपये, देवादा में 1.22 करोड़ रुपये, इंदावनी में 56 लाख रुपये, सोमनी 1.38 करोड़ रुपये थी। नवीन गाइडलाइन में इन ग्रामों की दरों में पारदर्शिता और एकरूपता लाते हुए विसंगतियों को समाप्त किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में युक्तियुक्तरण के बाद प्राप्त दरों पर केवल 20 से 40 प्रतिशत तक की स्वाभाविक वृद्धि की गई है, जिसे छह वर्षों बाद तार्किक वृद्धि माना जा सकता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा अनुमोदित नई गाइडलाइन दरों को लेकर आमजन के बीच फैल रही गलतफहमियों के बीच राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि गाइडलाइन दरों को बढ़ाने के बजाय उन्हें अधिक व्यवस्थित, सरल और वैज्ञानिक पद्धति से तैयार किया गया है। शासन ने बताया कि दरों में किसी प्रकार की अनावश्यक वृद्धि नहीं की गई है। इस संबंध में आमजन से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों से प्रभावित न हों और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास करें। नई गाइडलाइन दरें नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिक सरल, वैज्ञानिक और पारदर्शी रूप में तैयार की गई हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध