Ro no D15139/23

धान खरीदी केन्द्र उलखर एवं बरदुला की व्यवस्था से खुश हैं किसान

किसान रामस्वरुप, चमरु, रामकुमार, प्रेमलाल, महाना, छोटेलाल, हेमेश्वर और हरिहर ने की व्यवस्था की तारीफ

धान खरीदी केंद्र के किसानों ने किसी प्रकार की शिकायत से किया इंकार

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार सहायक खाद्य अधिकारी सारंगढ़ एवं सहकारिता विस्तार अधिकारीने सेवा सहकारी समिति मर्या. उलखर पं. क्रं. 393 का जाँच किया,जहां 41 कृषकों द्वारा दिनांक 12.12.2025 तक 1719.60 क्विंटल तक का टोकन कटा लिया गया है तथा सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1565 बरदुला का जांच के दौरान 23 किसानों द्वारा कुल 1083.20 क्विंटल का टोकन कटा है।

धान खरीदी केन्द्र बरदुला में कृषकों से खरीदी किये गये विभिन्न स्टेकों एवं फड़ में रखें धान का रेंडम आधार पर वजन किया गया जो क्रमशः 40.600 किग्रा., 40.610 किग्रा. एवं 40.620 किग्रा., प्रति बोरी होना पाया गया इस प्रकार तौल में वजन भी सही पाया गया।

धान उपार्जन केन्द्र उलखर में उपस्थित कृषकगण रामस्वरुप चंद्रा ग्राम उलखर, चमरु विश्वकर्मा ग्राम छुहीपाली, रामकुमार चन्द्रा ग्राम भंवरपुर, छोटेलाल चंद्रा ग्राम उलखर, हरिहर प्रसाद चंद्रा ग्राम डड़ाईडीह एवं अन्य कृषकों द्वारा बताया गया कि धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित है तथा धान तौल करने पर 40.600 किलोग्राम तक वजन प्रति बोरी किया जा रहा है और कृषकों से अतिरिक्त शुल्क रुपये का मांग नही किया जा रहा है यहां कृषकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

इसी तरह धान उपार्जन केंद्र बरुदला के कृषक हेमेश्वर कुमार चंद्रा, प्रेमलाल साहू ग्राम बरदुला, माहाना साहू ग्राम कपिस्दा (अ) एवं अन्य कृषकों द्वारा बताया गया कि धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित है तथा धान तौल करने पर 40.600 किलोग्राम तक वजन प्रति बोरी किया जा रहा है तथा कृषकों से अतिरिक्त शुल्क रुपये का मांग नहीं किया जा रहा है। यहां कृषकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है तथा इस क्षेत्र के कृषकों के द्वारा धान विक्रय आसानी से किया जा रहा है जिससे किसान खुश हैं व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार