Ro no D15139/23

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, कलेक्टर ने सुरक्षा एवं पारदर्शिता के दिए निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का ताला खुलवाकर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं वीवीपैट की भौतिक स्थिति, सील, लॉग बुक तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जांच की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी सामग्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की नियमित जांच से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होता है। साथ ही वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सतत् रूप से सुदृढ़ बनाए रखने, सीसीटीवी, अग्नि सुरक्षा एवं अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन प्रेमी, तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सर्वश्री मोहन बाबू देवांगन, प्रदीप जांगड़े, पवन गजपाल, राकेश यादव एवं राजीव चंद्राकर उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने निरीक्षण प्रक्रिया को संतोषजनक एवं पारदर्शी बताया।

  • Related Posts

    जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका

      राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ममता का घर हुआ रोशन, स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़े कदम

      बिहान की सोलर दीदियों की पहल से ग्राम चक्रवाय में स्थापित हुआ 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम रायपुर, 9 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस