Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी में आधुनिक शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का किया भूमिपूजन

*9 करोड़ 11 लाख की लागत से क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान*

रायपुर, 22 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) चिरमिरी में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर निगम सभापति श्री संतोष सिंह तथा एमआईसी सदस्य मनोज डे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

*नए भवन के साथ नई संभावनाएं: मैकेनिकल एवं GIS/GPS शाखाओं की बड़ी घोषणा*

मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि यह नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन अत्याधुनिक अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने यह घोषणा भी की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं GIS/GPS की दो नई शाखाएं प्रारंभ की जाएंगी। इन शाखाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों, औद्योगिक जरूरतों और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान नवीन भवन निर्माण और नई शाखाओं की शुरुआत को चिरमिरी एवं आसपास के क्षेत्र के शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया गया।

  • Related Posts

    लक्ष्मी वर्मा एवं फूलो देवी नेताम ने राज्यसभा निर्वाचन के लिए नाम-निर्देशन पत्र भरा.

    रायपुर, दिनांक 05 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ से राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन के लिए आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा…

    Read more

    BREAKING: गौरमाटी में ग्राम गौरव पथ पर बड़ा खेल! 400 मीटर सड़क को दो टुकड़ों में बांटकर निर्माण

    (सूचना बोर्ड तक नहीं, अमानक निर्माण के आरोप… ग्राम गौरव पथ योजना सवालों के घेरे में) गोपाल शर्मा – 05/03/2026 कबीरधाम -कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम गौरमाटी…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी