Ro no D15139/23

ओड़िशा सीमावर्ती धान खरीदी केंद्र लुकापारा और सांकरा का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किसानों से की सीधी बात, धान बिक्री में कोई समस्या नहीं

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे का कोचियों, अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के सख्त निर्देश

कलेक्टर ने सिर्फ वास्तविक किसानों से धान खरीदने के दिए निर्देश

बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सरिया तहसील के लुकापारा और सांकरा धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने औचक निरीक्षण किया। धान खरीदी की व्यवस्था, टोकन स्थिति, गेट पास एवं तौल प्रक्रिया की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि कुल 48 किसानों का टोकन कटा है तथा गेट पास की प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूर्ण है। पिछले वर्ष यहां 1607 किसानों का पंजीयन था, जबकि इस वर्ष कुल 1640 किसान पंजीकृत हैं। इस प्रकार 37 किसानों की वृद्धि हुई है। पटवारी द्वारा बताया गया कि बंटवारे की प्रक्रिया के कारण किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।

कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से धान खरीदी की सुविधा और किसी प्रकार की समस्या के संबंध में बात की। लुकापारा निवासी किसान चिन्नी राम ने कलेक्टर को बताया कि उनके पास लगभग 30 एकड़ भूमि है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी धान की पैदावार अच्छी हुई है और 172 क्विंटल धान की बिक्री किया है। इस वर्ष जून माह में खेती की गई थी, बारिश कम होने के कारण फसल जल्दी पक गई और समय से कटाई हो गई, जिससे उपज अच्छी हुई है।

इसके बाद कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सांकरा का निरीक्षण किया। यहां किसान जागेंद्र ने बताया कि उनके पास 11 एकड़ भूमि है और इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक धान का उत्पादन हुआ है। किसान सूरज साहू ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ भूमि है और उन्होंने लगभग 88 क्विंटल धान की बिक्री की है। कलेक्टर द्वारा तौल व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि तौल सही तरीके से की जा रही है और किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में केवल स्थानीय और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदा जाए। दूसरे राज्य का धान किसी भी स्थिति में केंद्रों पर नहीं आना चाहिए। उन्होंने ओडिशा बॉर्डर से लगे होने के कारण चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा हर समय कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बाहरी कोचियों का धान खरीदने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित