Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो बालकों को स्पॉनसरशिप योजना में किया गया शामिल

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित स्पॉनसरशिप योजना से लाभान्वित करने हेतु स्वीकृति की गई प्रदान
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव के समक्ष कलेक्टर जनदर्शन में एक बुजुर्ग महिला द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपने दो नाती के संबंध में जानकारी दी गई। बुजुर्ग महिला ने आवेदन में बताया कि उनके दो नाती स्कूल में अध्ययनरत है तथा इनके पिता का देहांत हो गया है। इनकी माता बच्चों को छोड़कर अन्यत्र चली गई है। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और बच्चों के पालन-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग महिला द्वारा बच्चों के पालन-पोषण एवं पढ़ाई-लिखाई हेतु आर्थिक सहायता की मांग की गई।
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने बुजुर्ग महिला द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए दोनों बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग को विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने निर्देशित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दोनों बालकों को बालक कल्याण समिति राजनांदगांव में प्रस्तुत कराते हुए गृह अध्ययन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें दोनों बालक योजना अन्तर्गत पात्र पाए गए। कलेक्टर ने समिति की अनुसंशा के आधार पर मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित स्पॉनसरशिप योजना से लाभान्वित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की। जिसका प्रस्ताव संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर प्रेषित किया गया है। स्पॉनसरशिप योजना अन्तर्गत ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों जीवित नहीं हो अथवा एक अभिभावक होने की स्थिति में चिकित्सा, शैक्षणिक एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शिक्षा प्राप्त करते तक प्रतिमाह चार हजार की राशि प्रदान की जाती है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’