Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के विशेष प्रयासो से अम्बिकापुर क्षेत्र में सुगम आवागमन को नई उड़ान 21.78 किमी नई सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 19.14 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर क्षेत्र में सुगम आवागमन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 19.14 करोड़ रुपये की लागत से 21.78 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण अंचलों का सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा, कृषि उपज की सुगम आवाजाही और रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे।

स्वीकृत कार्यों में मुडे़सा कृष्णापुर मार्ग की 1.08 किमी सड़क निर्माण पर लगभग 93.42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह खरसूरा रोड-फुलचुही पहुँच मार्ग की 3.63 किमी लंबाई की सड़क के लिए 327.88 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे क्षेत्र के कई गाँवों को सीधी सुविधा मिलेगी।

गुमगुड़ा खुर्द बतिंकरा मार्ग की 5.51 किमी सड़क के निर्माण पर 423.92 लाख रुपये व्यय होंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी रोड-शंकरपुर खासपारा-मोरमीपारा सड़क की 6.94 किमी लंबाई के लिए 641.15 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे दूर दराज़ के गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से और अधिक सुदृढ़ हो जाएगा।

इसके साथ ही देवीटिकरा रकेली देवगढ़ देवटिकरा खासपारा मार्ग की 2.40 किमी सड़क निर्माण पर 210.36 लाख रुपये तथा रिखी करोंधी खुत्रापारा मार्ग की 2.22 किमी सड़क के लिए 217.38 लाख रुपये अनुमोदित किए गए हैं। इन सभी सड़कों के बन जाने से अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होगा और किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों के लिए स्कूल, अस्पताल तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँचना आसान होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि की संभावना भी बढ़ेगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत यह 19.14 करोड़ रुपये की राशि अम्बिकापुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की धुरी है, इन सड़कों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापार सभी क्षेत्रों में नई ऊर्जा आएगी।”

अग्रवाल ने इसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी समय में भी अम्बिकापुर क्षेत्र के लिए ऐसे ही विकासोन्मुख कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी, जिससे “बढ़ता अम्बिकापुर, सँवरता अम्बिकापुर” का लक्ष्य साकार हो सके।

 
  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’