Ro no D15139/23

26 दिसंबर को जिले में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया जाएगा “वीर बाल दिवस”

कार्यक्रम आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त

भारत सरकार द्वारा दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। यह दिवस बाल वीरता, साहस, धर्मनिष्ठा एवं देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
राज्य शासन द्वारा वीर बाल दिवस के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह ने आदेश जारी करते हुए जिले में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी है।
वीर बाल दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाएँ, साहिबजादों के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग, विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस राष्ट्रीय महत्व के आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

  • Related Posts

    श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

    अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार   धमतरी, 17 अक्टूबर 2026। धमतरी जिले की व्यापारिक विरासत और स्थानीय…

    Read more

    महाअष्टमी के अवसर पर कल 19 अक्टूबर को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश

    बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा स्थानीय अवकाश   धमतरी, 18 अक्टूबर 2026। महाअष्टमी पर्व के अवसर पर कल, 19 अक्टूबर सोमवार को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम