Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत   विनोद कुमार शुक्ल को आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने निवास पहुंचकर दिवंगत   शुक्ल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त   विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ   कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिवंगत साहित्यकार   शुक्ल के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर मारवाड़ी मुक्तिधाम लाया गया, जहां सांसद   बृजमोहन अग्रवाल, विधायक   अनुज शर्मा ,मुख्यमंत्री के मीडिया  सलाहकार   पंकज झा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शंशाक शर्मा   सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसएसपी, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

दिवंगत   विनोद कुमार शुक्ल का संपूर्ण जीवन साहित्य सृजन, सादगी और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित रहा। उनकी लेखनी ने आम जीवन की सरलता में गहरे अर्थ और भावनाओं को स्वर दिया। उन्हें वर्ष 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 2025 में साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया।

उनकी प्रमुख रचनाओं में दीवार में एक खिड़की रहती थी, नौकर की कमीज, झोपड़ी और बौना पहाड़, पेड़ पर कमरा, खिलेगा तो देखेंगे सहित अनेक उपन्यास, कविता संग्रह और कहानियां शामिल हैं। उनका साहित्य आने वाली पीढ़ियों को संवेदना, सरलता और सृजनशीलता की प्रेरणा देता रहेगा।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम

    8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?