Ro no D15139/23

शिक्षा ऋण प्रकरणों में प्रगति लाने कलेक्टर ने बैंकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला स्तरीय परामर्शदात्री (डीएलसीसी) एवं पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक संपन्न

– कलेक्टर ने बैंकर्स को लोन और ऋण के प्रकरणों का निराकरण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए
         कलेक्टर  तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता और जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के अगुवाई में जिला स्तरीय परामर्शदात्री (डीएलसीसी) एवं पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को शिक्षा ऋण प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को प्राथमिकता के साथ शिक्षा ऋण प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने सभी बैंकर्स को कार्य योजना बनाकर पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने तथा प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, शिक्षा ऋण, हाउसिंग ऋण, बिहान, महिला स्व सहायता समूह, कृषि, पशुधन, मत्स्य, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभागों के माध्यम से प्राप्त सभी लोन एवं ऋण प्रकरणों का निराकरण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना प्रशासन एवं बैंकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नोडल एजेंसी विद्युत विभाग एवं पंजीकृत कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों को योजना के प्रति जागरूक किया जाए तथा योजना का लाभ लेने में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से जोड़ने हेतु लोन स्वीकृति को प्राथमिकता दी जाए, ताकि लोग अपने घरों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत संयंत्र स्थापित कर सकें और मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकें।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के सभी बैंकर्स से आह्वान किया कि वे हितग्राहियों को उद्यमी बनाने एवं रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही निर्देश दिए कि यदि किसी लोन प्रकरण में कोई कमी हो तो संबंधित विभाग को अवगत कराकर उसे शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकर्स जब फील्ड भ्रमण पर जाएं तो संबंधित विभाग के फील्ड अधिकारियों को पूर्व सूचना दें, ताकि हितग्राही तक पहुंचने एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी बैंकों को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति जानकारी के लिए पंचायत क्लस्टरवार मेगा लोन कैंप आयोजित कर जन सामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिए।
  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?