Ro no D15139/23

प्रयास, एकलव्य, पीवीटीजी आवासीय विद्यालयों का कलेक्टर अजीत वसंत ने किया निरीक्षण लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने बच्चों को किया प्रेरित, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई

बच्चों को अपने घरों में मातृभाषा में बात करने किया प्रोत्साहित

 कलेक्टर   अजीत वसंत ने बुधवार को लुण्ड्रा विकासखण्ड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा अंबिकापुर विकासखण्ड में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। कलेक्टर  वसंत ने विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई की वर्तमान स्थिति, विषयगत समझ एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित ढंग से अध्ययन करने तथा निरंतर मेहनत के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मातृभाषा के महत्व को बताते हुए अपने घरों में मातृभाषा में बात करने प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, छात्रावास व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने भोजन व्यवस्था को निर्धारित मेनू के अनुसार नियमित रूप से प्रदाय करने तथा सभी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. ललित शुक्ला एवं संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को दिए।

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई-
इस अवसर पर कलेक्टर   अजीत वसंत ने एकलव्य विद्यालय के उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शतरंज एवं योग जैसी गतिविधियों में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम