Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति

रायपुर 02 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) हर व्यक्ति के मन में एक सपना रहता है कि उनका एक आशियाना हो जिसमे वह सुख चैन से जीवन यापन कर सके. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में पात्र हितग्राहियों को निरंतर आवास का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक परिवारों का पक्का आवास का सपना साकार हो रहा है और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध हो रहा है। इसी योजना से लाभान्वित कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव के हितग्राही श्री रामझुल गंधर्व, पिता स्वर्गीय श्री लाला गंधर्व, ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास आज पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका है।
श्री रामझुल गंधर्व ने बताया कि इससे पूर्व उनका आवास कच्चा था, जिसमें बरसात के दिनों में छप्पर से पानी टपकता था। साथ ही बंदर, साँप एवं बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं का भय बना रहता था, जिससे परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का घर बनने के बाद अब ये सभी समस्याएँ समाप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में रह रहे हैं। परिवार की आजीविका मजदूरी पर निर्भर है, लेकिन पक्का आवास मिलने से उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर और सुरक्षित हो गया है।
श्री गंधर्व ने यह भी बताया कि उनके परिवार को सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनकी पत्नी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हैं तथा परिवार को मुफ्त राशन भी प्राप्त हो रहा है, जिससे दैनिक जीवन की आवश्यकताएँ सहज रूप से पूरी हो रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित इन जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का मकान का सपना केवल सरकार की योजनाओं के कारण ही साकार हो सका है। आज वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास में खुशहाल एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

  • Related Posts

    निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

    *निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

      बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश ​रायपुर, 06 अगस्त 2026/ प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई