Ro no D15139/23

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत श्रीगढ़ के लघु किसान मनोज राजवाड़े ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

जिले के धान उपार्जन केंद्रों में लागू पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में बड़ी सुविधा मिल रही है। अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीगढ़ के लघु वर्ग के किसान  मनोज राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण धान की उपज बेहतर हुई है।
राजवाड़े ने बताया कि वे करीब साढ़े 4 एकड़ में धान की खेती करते हैं, जिसमें उनका कुल 86.20 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने समिति के माध्यम से धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया, जिसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि टोकन व्यवस्था पूरी तरह सरल और किसान हितैषी है।
उन्होंने बताया कि खैरबार धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास की प्रक्रिया, नमी परीक्षण और तत्काल बारदाना उपलब्ध करा दिया गया, जिससे धान विक्रय में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। समिति केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे प्रतीक्षा के दौरान किसानों को राहत मिलती है।
श्री मनोज राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन और सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती से भी अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

      गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य रायपुर, 02 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी