Ro no D15139/23

धमतरी में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 हेतु जनजागरूकता प्रदर्शनी आयोजित

युवाओं को खेलों से जोड़ने और जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन का प्रयास

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से धमतरी जिले में आज जनजागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाना, युवाओं की खेलों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों—बस स्टैंड, घड़ी चौक, अंबेडकर चौक, कर्मा चौक तथा कलेक्ट्रेट परिसर—में आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और युवाओं द्वारा नागरिकों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न खेल अकादमियों एवं स्थानीय संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया।

मिनी गोवा, गंगरेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने उपस्थित नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से जुड़ें और जनजातीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जनजातीय क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त मंच है तथा इससे युवाओं को खेलों में करियर बनाने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन रायपुर एवं बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें सात खेल विधाओं में जनजातीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से धमतरी जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ है।

  • Related Posts

    फुटहामुड़ा नहर परियोजना से बदलेगी कुकरेल क्षेत्र की सिंचाई तस्वीर: कलेक्टर  अबिनाश मिश्र

    नहर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा: कलेक्टर मिश्रा धमतरी, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को फुटहामुड़ा नहर से प्रभावित ग्राम माकरदोना,…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2026’ की तैयारियों पर जोर

    धमतरी, 20 अप्रैल 2026/ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन…

    Read more

    NATIONAL

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?