Ro no D15139/23

महिलाओं की आत्मनिर्भरता से ग्रामीण समृद्धि की नई इबारत

 

बिहान योजना से धमतरी में सशक्त हो रहीं ‘लखपति दीदी’

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित बिहान योजना धमतरी जिले में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की एक प्रभावी मिसाल बनकर उभरी है। कभी सीमित संसाधनों और पारंपरिक दायरों में सिमटी ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और उद्यमिता की पहचान बन चुकी हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में बिहान योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम संबलपुर में क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) से जुड़ी महिलाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि “महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सशक्त गांव और समृद्ध जिले की आधारशिला है।”
धमतरी में ‘लखपति दीदी’ की बढ़ती संख्या
बिहान योजना के अंतर्गत अब तक धमतरी जिले में 1,200 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में चिन्हित की जा चुकी हैं, जो प्रतिवर्ष एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आने वाले वर्ष में इस संख्या को 2,000 से अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

आजीविका के विविध और नवाचारपूर्ण अवसर

बिहान से जुड़ी महिलाएं आज केवल पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक और बाजारोन्मुख आजीविका क्षेत्रों में भी सफलता के साथ आगे बढ़ रही हैं, जैसे—
• मशरूम उत्पादन एवं सब्जी बाड़ी
• डेयरी एवं पशुपालन
• ई-रिक्शा संचालन
• डेली नीड्स स्टोर एवं किराना दुकान
• बिजली सामग्री विक्रय
• सेंट्रिंग प्लेट एवं निर्माण सामग्री निर्माण
• सिलाई-कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग एवं स्थानीय उत्पाद निर्माण

इन गतिविधियों से महिलाओं की मासिक आय में निरंतर वृद्धि हो रही है और वे परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से नए अवसर

कलेक्टर श्री मिश्रा बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत महिलाओं को वेंडर के रूप में पंजीकृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इससे स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं—सोलर पैनल एवं उपकरणों की आपूर्ति,स्थापना एवं रखरखाव जैसे कार्यों में भागीदारी कर सकेंगी। यह पहल महिलाओं के लिए हरित रोजगार और स्थायी आय का सशक्त माध्यम बनेगी।

संस्थागत मजबूती और प्रशिक्षण : आंचल महिला क्लस्टर संगठन के सर्वसुविधायुक्त समूह भवन जैसे संसाधनों का उपयोग—प्रशिक्षण,विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन,सामूहिक विपणन एवं बैठक के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेनदेन, बैंक लिंकेज और उद्यम प्रबंधन का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिलाओं से समाज तक प्रभाव

बिहान योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक निर्णयों में भागीदारी भी बढ़ाई है। महिलाएं अब शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि बिहान योजना के माध्यम से धमतरी की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। उनके सशक्त कदम अब केवल परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले की प्रगति के प्रेरक बन चुके हैं।
बिहान योजना के सफल क्रियान्वयन से धमतरी जिला आज महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मॉडल बनता जा रहा है। ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभरती महिलाएं यह सिद्ध कर रही हैं कि सही मार्गदर्शन, अवसर और विश्वास मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी विकास की अगुआ बन सकती हैं।

  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

      रायपुर, 12 अक्टूबर, 2026/शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय (Government Dental College) में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य…

    Read more

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?