Ro no D15139/23

Anupam Kher: 550वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करने पर भावुक हुए अनुपम खेर, लिखा- ‘मेरे अंदर अभी भी बहुत कुछ देने की ताकत है’

Anupam Kher: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. सोशल मीडिया पर अपने इमोशनल नोट के जरिए उन्होंने अपने अब तक के फिल्मी सफर, मेहनत और दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया.

Anupam Kher: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने अपनी 550वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और खास बात यह है कि यह फिल्म उनकी कल्ट क्लासिक मानी जाने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है. जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक में खुशी की लहर दौड़ गई.

‘आप भारतीय सिनेमा के मैराथन मैन हैं!’

अनुपम खेर ने खुद सोशल मीडिया पर इस खास पल को शेयर किया और लिखा, “तो आप भारतीय सिनेमा के मैराथन मैन हैं!” पिछले साल कांस फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरनेशनल डायरेक्टर ने मुझसे यह बात कही थी, जब मैंने उन्हें बताया कि मैं अब तक कितनी फिल्मों में काम कर चुका हूं. आज जब मैं अपनी 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ शुरू कर रहा हूं, तो मेरा दिल कृतज्ञता और धन्यवाद से भरा हुआ है. जब मैं 3 जून 1981 को सपनों के शहर मुंबई पहुंचा था, तब मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन 550 फिल्मों का यह बड़ा मुकाम हासिल कर पाऊंगा. लेकिन आज मैं दिल्ली में हूं और ‘खोसला का घोसला 2’ के लिए अपना पहला शॉट देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.

इंटरवल प्वाइंट’ पर पहुंचा हूं…

अनुपम खेर ने आगे कहा, सच कहूं तो मुझे दिल से लगता है कि मेरे अंदर अभी भी बहुत कुछ देने की ताकत है, बहुत कुछ करने की इच्छा है. मैं अपनी जिंदगी और करियर के सिर्फ “इंटरवल पॉइंट” पर पहुंचा हूं, कहानी अभी बाकी है. मेरा मानना है कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. मेरा सकारात्मक सोच, कभी हार न मानने वाला जज्बा और मेहनत करने की आदत मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है. लेकिन इतने सालों तक टिके रहना सिर्फ मेरे दम पर नहीं हुआ. यह सब निर्माताओं, निर्देशकों, मेरे सह-कलाकारों, टेक्नीशियनों और सबसे बढ़कर आप दर्शकों के प्यार और सपोर्ट की वजह से ही संभव हो पाया है. आपके सहयोग के बिना इस मुकाम तक पहुंचना कभी मुमकिन नहीं होता. इसलिए दिल से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. जय हो! जय हिंद! ॐ नमः शिवाय!

इस फिल्म से है दर्शकों को उम्मीदें

70 साल की उम्र में भी अनुपम खेर लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और हर तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वह ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. अब ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. पहली फिल्म अपनी सादगी, मजेदार कहानी और दमदार अभिनय की वजह से आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. ऐसे में इसका दूसरा पार्ट क्या नया लेकर आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

  • Related Posts

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु