Ro no D15139/23

हमारे संबंध अच्छे… लेकिन मोदी मुझसे खुश नहीं, ट्रंप की जुबां पर फिर भारत, अब क्या बताई वजह?

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से रूसी तेल का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भारत को इसकी वजह से काफी टैरिफ देना पड़ रहा है, इस वजह से प्रधानमंत्री मोदी उनसे इतने खुश नहीं हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच संबंध काफी अच्छे हैं.

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक संबंधों पर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे नाखुश हैं. हालांकि, इसके बावजूद ट्रंप ने दोनों नेताओं के आपसी रिश्तों को काफी अच्छा बताया और कहा कि बातचीत के जरिए हालात बदल सकते हैं. अमेरिका द्वारा भारत पर बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी देने के अगले ही दिन ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी उनसे “बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं.” उन्होंने साफ किया कि इसकी मुख्य वजह रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर लगाए गए अमेरिकी शुल्क हैं.

हाउस GOP मेंबर रिट्रीट में दिए गए अपने बयान में ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया. ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने आए थे और उन्होंने कहा था, “‘सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं, प्लीज’. हां.” ट्रंप के मुताबिक, “मेरा उनके साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. लेकिन वे मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि अब भारत को भारी टैरिफ चुकाने पड़ रहे हैं. यह इसलिए है क्योंकि वे रूस से तेल नहीं लेना चाहते थे, हालांकि वे लेते रहे. लेकिन अब उन्होंने, जैसा कि आप जानते हैं, रूस से तेल की खरीद को काफी हद तक घटा दिया है.”

भारत पर 50 फीसदी टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे ऊंचे टैरिफ दरों में शामिल है. इसमें 25 प्रतिशत पारस्परिक (रेसिप्रोकल) शुल्क शामिल है, जबकि शेष 25 प्रतिशत रूस से तेल खरीदने के चलते लगाया गया है. अमेरिका का तर्क है कि रूसी तेल की खरीद से मास्को को आर्थिक मदद मिलती है, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन युद्ध को फंड करने में कर रहा है. जिसे वे रोकना चाहते हैं.

  • Related Posts

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    लग्जरी कार बनाने वाली Mercedes-Benz अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट को भारत में 15 जून को लॉन्च करने जा रही है. इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान में कई…

    Read more

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    Trump Iran Enriched Uranium: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम और शांति वार्ताओं के बीच अब परमाणु मुद्दे पर बड़ी प्रगति के संकेत मिलने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा