Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई पूरी व्यवस्था किसानों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की जा रही हैं।
जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जा रही हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के दुलदुला धान खरीदी केंद्र में किसानों को निर्धारित व्यवस्थाओं के साथ सहज एवं सुविधाजनक वातावरण में धान विक्रय की सुविधा मिल रही है।
धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान  सबत यादव ने बताया कि केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है और उन्होंने आसानी से अपना धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए “टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन बुक करने की सुविधा से किसानों को काफी राहत मिली है। इस व्यवस्था के कारण उन्हें कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ी और समय की भी बचत हुई।
यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में साफ-सुथरा बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है तथा निर्धारित समय पर तौल की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। उन्होंने शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनमें आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन

    *कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने दिया प्रेम, समरसता और सद्भाव का संदेश* रायपुर, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    रायपुर 05 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक, प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग , सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 06 मार्च 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी