Ro no D15139/23

कोलकाता में I-PAC के दफ्तर पर ईडी के छापे, विरोध में सड़क पर उतरेंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति गरमा गयी है. कोलकाता में I-PAC के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता में सड़क पर उतरेंगीं. ममता बनर्जी ने ईडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने के आरोप लगाये हैं.

चुनाव प्रबंधन कंपनी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने यह जानकारी दी है.

टीएमसी को राजनीतिक सलाह देता है I-PAC

इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक परामर्श देने के साथ-साथ उसके आईटी सेल और मीडिया सेल का संचालन भी करता है. टीएमसी से मिली खबर के मुताबिक, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जादवपुर 8-बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी.

ईडी की कार्रवाई ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ – ममता बनर्जी

टीएमसी ने ईडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ करार दिया. कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को डराना है. आई-पैक के दफ्तर पर ईडी के छापे के बीच ममता बनर्जी कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित प्रतीक जैन (आई-पैक के सह-संस्थापक) के आवास पर पहुंचीं और कुछ दस्तावेज लेकर वहां से निकल गयीं.

Mamata Banerjee Protest: ममता बनर्जी ने ईडी पर लगाया केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डेटा जब्त करने का प्रयास कर रही है. प्रतीक जैन के आवासीय परिसर से बाहर निकलते समय ममता बनर्जी ने ईडी पर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को ‘परेशान’ कर रही है.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम