Ro no D15139/23

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय जेल अंबिकापुर का किया निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा  के. एल. चरयाणी  द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने कहा। उन्होंने  बंदियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग, शिल्पकला, पंजियां, लिफाफे का अवलोकन किया तथा बंदियों को प्रदान किये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों द्वारा विधिक सहायता हेतु इच्छुक होने पर त्वरित नियमानुसार किया जाए, किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित ना रखा जाए तथा इच्छुक बंदियों के संबंध में अपील पुनरीक्षण सहित प्रकरण की परिस्थिति अनुसार जेल प्रशासन सभी बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पल्लव रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीनम बनसोड़े एवं जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी