Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन व संशोधन को लेकर किसानों को बड़ी राहत अब 31 जनवरी तक होंगे सभी प्रकार के संशोधन

पोर्टल में कैरी फारवर्ड तथा वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन 15 जनवरी तक
समिति लॉगिन से होंगे कैरी फारवर्ड, रकबा व फसल विवरण में सुधार

  प्रदेश के किसानों के हित में छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन एवं संशोधन को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के उपरांत अब समितियों के समिति लॉगिन में विभिन्न आवश्यक कार्यों का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों को पंजीयन एवं विवरण सुधार में बड़ी सुविधा मिलेगी।
शासन द्वारा 07 जनवरी 2026 तक “विवरण संशोधन” का प्रावधान समस्त समितियों में समिति लॉगिन में उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त खसरा एवं रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण की प्रविष्टि, नवीन पंजीयन तथा अन्य सभी आवश्यक संशोधन कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड तथा वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। इसी अवधि में त्रुटिपूर्ण आधार कार्ड के प्रकरणों में पूर्व पंजीयन निरस्त कर नवीन पंजीयन की सुविधा भी दी गई है। वहीं, जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर नवीन पंजीयन भी 15 जनवरी 2026 तक किए जाएंगे। इसके अलावा किसानों से संबंधित सभी प्रकार के संशोधन, जैसे खसरा, रकबा, फसल विवरण एवं अन्य आवश्यक प्रविष्टियों में सुधार की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण की जा सकेगी।
जिला प्रशासन ने सभी समितियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें ताकि कोई भी पात्र कृषक पंजीयन या संशोधन से वंचित न रहे। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नजदीकी समिति या लोक सेवा केंद्र से संपर्क कर अपने अभिलेखों का सत्यापन एवं आवश्यक सुधार अवश्य कराएं, जिससे खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • Related Posts

    गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिलास्तरीय समीक्षा एवं कार्ययोजना बैठक 9 जून को

      राजनांदगांव। राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा एवं कार्ययोजना के संबंध में मंगलवार 9 जून 2026 को सुबह 10 बजे मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा…

    Read more

    मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

      20 जून तक आवेदन आमंत्रित,05 जुलाई को होगी चयन परीक्षा जगदलपुर, 08 जून 2026/ राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात