Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में विकास को नई रफ्तार

*कवर्धा विधानसभा में बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती, 3.38 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन*

कवर्धा, 11 जनवरी 2025(IMNB NEWS AGENCY) कवर्धा विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों को मजबूत एवं टिकाऊ सड़क नेटवर्क की सौगात मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन दोनों कार्यों पर कुल 3 करोड़ 38 लाख 65 हजार रुपए की लागत आएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम लखनपुर से कान्हाभैरा तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 97 लाख रुपए है। वहीं ग्राम रबेली में ग्राम गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य की लागत 41 लाख 65 हजार रुपए है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित एवं सर्व मौसम में आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि परिवहन एवं स्थानीय व्यापार को सीधा लाभ मिलेगा।

*ग्रामीण विकास की रीढ़ बनेंगी सड़कें*

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में अभूतपूर्व एवं चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ सिद्ध होंगी और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे रोजगार, व्यापार और सामाजिक विकास के नए अवसर भी सृजित करती हैं। कवर्धा विधानसभा में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, श्री प्रकाश चंद्रवंशी, श्री खेमराज साहू, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री दिनेश जयसवाल, श्री प्रताप चंद्रवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती शैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, श्री रूपेश चंद्रवंशी, श्री द्वारिका चंद्रवंशी सरपंच लखनपुर, श्री कोमल चंद्रवंशी सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, लखनपुर, डॉ. पूनाराम सिहवारे, श्रीमती जमुना गणेश चंद्रवंशी सरपंच कान्हाभैरा, श्रीमती नेहा दिनेश झरिया सरपंच रबेली, श्री मुनि राम चंद्रवंशी, श्री राजेश साहू, श्री दिलीप चंद्रवंशी, श्री शिवकुमार साहू, श्री भरत चंद्रवंशी, श्री रोहित चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*ग्रामीणों ने जताया आभार*

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क समस्या का अब स्थायी समाधान हो रहा है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास तेज होगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।

*प्रगति के पथ पर कवर्धा विधानसभा*

यह भूमिपूजन कार्यक्रम कवर्धा विधानसभा में विकास की निरंतर चल रही प्रक्रिया का एक और सशक्त उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम