Ro no D15139/23

ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, मादुरो को अरेस्ट करने के बाद क्या है उनका इरादा?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति दर्शाने वाली एक फोटो शेयर की है. विकीपीडिया पर दिखने वाले फॉर्मेट की तरह इस इमेज के नीचे लिखा है एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला. उसके नीचे लिखा है जनवरी 2026 से मौजूद.

Donald Trump Acting President of Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर खुद को “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताते हुए एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक डिजिटल रूप से एडिट की गई तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका आधिकारिक पोर्ट्रेट दिखाया गया है. इस तस्वीर को विकिपीडिया के ऑफिशियल पेज के फॉर्मेट में पेश किया गया है, जिसके नीचे लिखा है, “Acting President of Venezuela.” यह बयान ऐसे समय आया है, जब दो दिन पहले ही ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर वेनेजुएला के तेल राजस्व पर अमेरिका का नियंत्रण मजबूत किया था. इस आदेश के तहत अमेरिका में रखे वेनेजुएला के तेल फंड्स को सुरक्षित किया गया है, ताकि उनका इस्तेमाल अमेरिकी विदेश नीति के अनुरूप किया जा सके.

3 जनवरी 2026 को अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक सैन्य कार्रवाई के बाद हिरासत में लिया था. मादुरो पर अमेरिका में ड्रग्स तस्करी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और अब उनके खिलाफ अमेरिकी अदालतों में मुकदमा चलाया जा रहा है. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला की कमान अब अमेरिका के हाथ में होगी और अब उन्होंने खुद को उसका कार्यवाहक राष्ट्रपति बता दिया है.

हालांकि, वेनेजुएला में अंतरिम नेतृत्व का गठन देश के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस और संवैधानिक उत्तराधिकार प्रक्रिया के तहत किया गया है. डेल्सी रोड्रिगेज को नेशनल पार्लियामेंट के अध्यक्ष और उनके भाई जॉर्ज रोड्रिगेज ने उनको शपथ दिलाई थी. बावजूद इसके, ट्रंप ने देश की संप्रभुता को नजरअंदाज करते हुए खुद को ऐक्टिंग प्रेसिडेंट होने का दावा कर दिया है.

  • Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन देश भर के बीजेपी कार्यालयों और समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के…

    Read more

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    Happy Bday PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला