Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिला झेरिया रजक समाज की बैठक संपन्न

23 फरवरी को संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

राजनांदगांव। जिला झेरिया रजक समाज की जिला स्तरीय बैठक शहर के दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान शिव एवं स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे महाराज के तैलचित्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सामाजिक बंधुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 23 फरवरी को संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती राजनांदगांव में भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान, तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। डॉ. निर्मलकर ने बताया कि पूर्व में झेरिया रजक (धोबी) समाज एवं कन्नौजिया धोबी समाज के बीच वैवाहिक संबंध नहीं होते थे, किंतु बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि दोनों परिवारों की आपसी सहमति हो, तो वैवाहिक संबंध स्थापित किए जा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त बैठक में समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर, सचिव रोहित निर्मलकार, कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर, जिला संरक्षक नन्द रजक, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह निर्मलकार, जिला सलाहकार रवि निर्मलकर, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक, पवन निर्मलकर, जिला युवा अध्यक्ष मुकेश निर्मलकर, परिक्षेत्र अध्यक्ष शिव निर्मलकर, कोमल निर्मलकर, गोपी निर्मलकर, दिलीप निर्मलकर, जीवन लाल निर्मलकर, विश्राम निर्मलकर, दीपचंद रजक, संतोष रजक (वकील), हेमंत निर्मालकर, पंथ निर्मलकर सहित बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज के जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम